कृपया ध्यान दीजिए:ट्रेन पकड़ने से पहले देख लें ये खबर, 6 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 6 सितंबर तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी. आसनसोल-आद्रा और आद्रा-पुरुलिया रूट प्रभावित. पूरी जानकारी देखें.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 6 सितंबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसके तहत आसनसोल-आद्रा और आसनसोल-पुरुलिया रूट पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो से छह सितंबर तक आसनसोल-आद्रा मेमू रद्द

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर की 2 से 6 सितंबर तक की यात्राएं रद्द रहेंगी. वहीं ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर की 3, 4 और 6 सितंबर की यात्राएं निरस्त रहेंगी.

कुछ ट्रेनों का आद्रा में होगा आंशिक समापन

ट्रेन संख्या 68060 आसनसोल-बराभूम मेमू 4 और 6 सितंबर को आद्रा से चलेगी. इन दोनों तिथियों में आद्रा-आसनसोल के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.

इसी तरह ट्रेन संख्या 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू का 4 और 6 सितंबर को आंशिक समापन आद्रा में किया जायेगा.

यह भी पढ़ें:

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय-EWS प्रमाण पत्र, 3 माह तक मिलेगी बड़ी राहत,जानें पूरी प्रक्रिया

आद्रा-पुरुलिया के बीच भी सेवा प्रभावित

ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू का 1, 2 और 5 सितंबर को आद्रा में आंशिक समापन तथा आद्रा से आंशिक प्रारंभ होगा. इन तिथियों में आद्रा-पुरुलिया के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण किये गये इन बदलावों से आसनसोल-आद्रा और आद्रा-पुरुलिया रेलखंड के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola