रांची: मधुकम जमीन विवाद में महादेव उरांव की अपील पर अब दूसरी बेंच करेगी सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट की फाइल फोटो.
रांची के मधुकम में जमीन विवाद मामले में महादेव उरांव द्वारा दायर अपील याचिका पर अब एक नई बेंच सुनवाई करेगी. यह मामला 31 जुलाई के एक आदेश को चुनौती देने से जुड़ा है.
रांचीः रातू रोड के मधुकम में जमीन विवाद से जुड़े मामले में महादेव उरांव की ओर से दायर अपील याचिका पर अब दूसरी सक्षम बेंच सुनवाई करेगी. झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने अपील पर सुनवाई के दौरान इसे दूसरी बेंच में भेजने का निर्देश दिया. इसके बाद मामले की सुनवाई दूसरी सक्षम बेंच में होगी.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा पुलिस की नई पहल: बिना जिला मुख्यालय पहुंचे एसपी के सामने रख सकेंगे अपनी समस्या
31 जुलाई के आदेश को दी है चुनौती
बता दें, मामले में प्राथी महादेव उरांव ने अपील याचिका दायर कर 31 जुलाई 2026 को अवमानना याचिका में पारित आदेश को चुनौती दी है. अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने रिट याचिका में प्रार्थी के पक्ष में पहले पारित आदेश को वापस लेते हुए उसे शून्य करार दिया था. साथ ही कोर्ट को गुमराह करने के मामले में महादेव उरांव पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था. और हेहल अंचलाधिकारी की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए उन्हें कड़ी फटकार भी लगायी थी.
सीओ को अतिक्रमण हटाने का दिया गया था निर्देश
उल्लेखनीय है कि इससे पहले एकल पीठ ने अपने आदेश में हेहल अंचलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने से संबंधित विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसी आदेश और बाद में अवमानना याचिका में पारित फैसले को लेकर मामला हाइकोर्ट पहुंचा है. अब महादेव उरांव की अपील पर दूसरी सक्षम बेंच सुनवाई करेगी.
ये भी पढ़ें- शवदाह से पहले श्मशान की जमीन पर विवाद, पुलिस पहुंची तो सुलझा मामला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए