भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के नये प्रभारी बनाये

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने झारखंड प्रदेश प्रभारी को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है. मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया. पार्टी अध्यक्ष का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया. उल्लेखनीय है कि इससे पहले पार्टी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने झारखंड प्रदेश प्रभारी को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है. मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया. पार्टी अध्यक्ष का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया. उल्लेखनीय है कि इससे पहले पार्टी का प्रदेश प्रभार संभाल रहे रमापति राम त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खुद रमापति राम त्रिपाठी ने बताया कि आम चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पार्टी के लिहाज से बड़ा और अहम प्रदेश है. साथ ही जिम्मेदारी भी बड़ी है. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से झारखंड के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेवारी से मुक्त करने की इच्छा व्यक्त की थी. इधर, नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी विनोद पांडेय ने कहा कि पहले पड़ोसी राज्य बिहार को सह प्रभारी के तौर पर देख रहा था, अब पार्टी ने झारखंड की जिम्मेवारी सौंपी है. उम्मीदों से लबरेज विनोद पांडेय ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में अधिकतर पर पार्टी उम्मीदवार जीत हासिल करें. वह जल्द ही झारखंड जायेंगे.

महिला मोरचा प्रदेश प्रभारियों के नाम की घोषणा : भाजपा महिला मोरचा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा गुप्ता को बिहार और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कनक अग्रवाल को झारखंड प्रदेश महिला मोरचा का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसकी घोषणा पार्टी महिला मोरचा की अध्यक्ष सरोज पांडेय ने की.

कौन हैं विनोद पांडेय
विनोद पांडेय भाजपा किसान मोरचा के अध्यक्ष रह चुके हैं. वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं. श्री पांडेय मूलत: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निवासी हैं, लेकिन उनका कर्मक्षेत्र गोरखपुर रहा है. दीवानी कचहरी में वकालत के पेशे से अपना कैरियर शुरू करनेवाले पांडेय पार्टी में कद्दावर नेता के साथ प्रखर वक्ता व संगठन के माहिर के रूप में भी जाने जाते हैं.

पार्टी नेता अब एकजुट हुए हैं : रमापति
लोकसभा चुनाव के लिहाज से झारखंड में पार्टी की संभावनाओं को बेहतर बताते हुए रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं. प्रदेश नेताओं के बीच आपसी मनमुटाव के सवाल पर त्रिपाठी ने कहा कि राज्य में पार्टी नेताओं ने अब एकजुट होकर काम करना शुरू किया है. नेताओं की सक्रियता निचले स्तर तक बढ़ी है. इसका असर रांची में हुई नरेंद्र मोदी की रैली में भी दिखा. संगठन के माहिर समङो जानेवाले त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड में पार्टी लोकसभा में तो अच्छा प्रदर्शन करेगी ही, साथ ही राज्य में भी सरकार बनाने में सफल होगी.

प्रभारी की जिम्मेदारी से हटने की इच्छा व्यक्त की थी
रमापति राम त्रिपाठी

पूर्व प्रदेश प्रभारी
पूरी कोशिश करेंगे कि झारखंड में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें भाजपा को मिले.
विनोद पांडेय, नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola