स्वेटर नहीं पहनने पर छात्र को शिक्षक ने बेंत से पीटा, घायल
मांडर : प्रखंड के मिशन नवांटाड़ स्थित संत जोन्स हाइस्कूल में शनिवार को स्वेटर नहीं पहनने पर शिक्षक ने सातवीं के छात्र मंगलदेव भगत की पिटाई कर दी. मामले में जख्मी छात्र के परिजनों ने शिक्षक पीटर पन्ना के खिलाफ मांडर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पचपदा निवासी छात्र के अनुसार वह शनिवार […]
मांडर : प्रखंड के मिशन नवांटाड़ स्थित संत जोन्स हाइस्कूल में शनिवार को स्वेटर नहीं पहनने पर शिक्षक ने सातवीं के छात्र मंगलदेव भगत की पिटाई कर दी. मामले में जख्मी छात्र के परिजनों ने शिक्षक पीटर पन्ना के खिलाफ मांडर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पचपदा निवासी छात्र के अनुसार वह शनिवार को स्कूल में बैठा हुआ था. इसी क्रम में शिक्षक ब्रदर पीटर पन्ना वहां पहुंचे. उसे कक्षा से बाहर निकाला और स्वेटर क्यों नहीं पहना है कहकर बेंत से पिटाई शुरू कर दी. कमर के नीचे घाव होने की बात कहने के बाद भी वे नहीं मानें. बेंत लगने से घाव से खून बहने लगा. जब वह दर्द से चीखने लगा, तब शिक्षक ने उसे पीटना बंद किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए