12 वर्ष की बच्ची के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मांडर : मांडर थाना क्षेत्र में शनिवार को 65 वर्षीय बुल्ला लोहरा द्वारा 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया. गुस्साये ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी की जम कर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बुल्ला लोहरा को गिरफ्तार कर इलाज के लिये रिम्स भेज […]

विज्ञापन

मांडर : मांडर थाना क्षेत्र में शनिवार को 65 वर्षीय बुल्ला लोहरा द्वारा 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया. गुस्साये ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी की जम कर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बुल्ला लोहरा को गिरफ्तार कर इलाज के लिये रिम्स भेज दिया. साथ ही मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को रांची भेजा गया है. घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है. बताया जा रहा है कि बच्ची शौच के लिये खेत की ओर जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
तभी बुल्ला लोहरा ने प्रलोभन देकर उसे पास बुलाया और पकड़ कर घर के अंदर ले गया. वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे पीड़िता के चाचा ने जब कमरे के अंदर से बच्ची की आवाज सुनी, तो शोर मचाया. शोर सुन कर पीड़िता की मां व अन्य लोग वहां पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला.
इसी बीच मौका पाकर बुल्ला लोहरा घर से भाग निकला. उसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार, बुल्ला लोहरा की पत्नी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है. वह घर में अकेले रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि बुल्ला लोहरा पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है. लेकिन लोक-लाज के डर से किसी ने उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज नहीं करायी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola