मुखबिर बता नक्सलियों ने दुकानदार को मार डाला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला : पुलिस की मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने चैनपुर के लोरंबा गांव में किराना दुकानदार बृजमोहन साय की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना शनिवार के दिन के करीब 12 बजे की है. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव व एक अन्य नक्सली […]

विज्ञापन

गुमला : पुलिस की मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने चैनपुर के लोरंबा गांव में किराना दुकानदार बृजमोहन साय की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना शनिवार के दिन के करीब 12 बजे की है. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव व एक अन्य नक्सली दुकान पर पहुंचा.

विज्ञापन
इसके बाद बुद्धेश्वर ने दुकान के बाहर बैठे उसके पति पर रिवाल्वर तान परिवार के अन्य सदस्यों को भागने को कहा. उसने जब पति को छोड़ देने की गुहार लगायी, तो बुद्धेश्वर ने धमकी देते हुए कहा कि यहां से हटो और अपने बच्चों को भी ले जाआे.
वह कुछ दूर जैसे ही गयी बुद्धेश्वर ने उसके पति के सीने में दो गोली मार दी. घटनास्थल पर ही उनके पति की मौत हो गयी. गोली मारने के बाद दोनों नक्सली भाग गये. वहीं,परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस गांव में नहीं पहुंची. उसके रिश्तेदार एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे और शव को चैनपुर अस्पताल ले गये.
वहीं थाना प्रभारी मोहन कुमार ने कहा कि घटना को भाकपा माओवादी ने अंजाम दिया है.
क्या है मामला
नक्सलियों का आरोप है कि बृजमोहन की मुखबिरी के कारण ही पिछले साल सबजोनल कमांडर सुशील गंझू चैनपुर से पकड़ा गया था. उसी के प्रतिशोध में बृजमोहन की हत्या कर दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola