गृह मंत्रालय ने डीआइजी पर लगे आराेपों की रिपाेर्ट मांगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2019 1:03 AM
रांची : हजारीबाग के डीअाइजी पंकज कंबोज के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति देने से जुड़े मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव राजीव कुमार निगम ने झारखंड के मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा है.बता दें कि झारखंड इंटीग्रेटेड पावर लिमिटेड परियोजना […]
रांची : हजारीबाग के डीअाइजी पंकज कंबोज के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति देने से जुड़े मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव राजीव कुमार निगम ने झारखंड के मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा है.बता दें कि झारखंड इंटीग्रेटेड पावर लिमिटेड परियोजना के लिए केरेडारी में जमीन उपलब्ध करवाने को लेकर हजारीबाग नगर भवन में 16 मई 2012 को जन सुनवाई आयोजित की गयी थी. इसका विरोध करने के दौरान पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, केपी शर्मा, गौतम सागर राणा आदि घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










