कोलकाता से परीक्षा देने आयी नाबालिग लड़की का अपहरण

Updated:
विज्ञापन

रांची : कोलकाता से रांची परीक्षा देने आयी नाबालिग लड़की का एक अज्ञात युवक ने कांटा टोली खादगढ़ा के पास से अपहरण कर लिया. इस संबंध में नाबालिग के भाई अमित कुमार राम ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अमित के अनुसार उसकी बहन का 27 मई को अपहरण हुआ है. जिस […]

विज्ञापन

रांची : कोलकाता से रांची परीक्षा देने आयी नाबालिग लड़की का एक अज्ञात युवक ने कांटा टोली खादगढ़ा के पास से अपहरण कर लिया. इस संबंध में नाबालिग के भाई अमित कुमार राम ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अमित के अनुसार उसकी बहन का 27 मई को अपहरण हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
जिस युवक पर अपहरण करने का आरोप है, उसका फोटो भी अमित ने सोशल मीडिया से निकाल कर पुलिस को दिया है. अपहरण करनेवाला युवक हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक, नाला रोड के समीप का रहनेवाला बताया जाता है. अमित राम ने पुलिस को उसका मोबाइल नंबर भी निकाल कर दिया है. इधर, अमित का कहना है कि इस मामले में पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है़
कांटा टोली खादगढ़ा के पास से हुआ है अपहरण
अमित कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन को 27 मई को अोपेन स्कूल की परीक्षा दिलाने रांची आया था, लेकिन परीक्षा रद्द हो गयी. परीक्षा रद्द होने की जानकारी उसे ट्रेन में मिली थी. उस समय वह रांची पहुंचने वाला था. इसके बाद वह वापस कोलकाता नहीं जाकर कांटा टोली के गढ़ा टोली स्थित अपनी मौसी के यहां रुक गया. वह सोया हुआ था, इस बीच दोपहर में उसकी बहन के गायब होने की जानकारी मिली. 27 मई की शाम उसने लोअर बाजार थाना में बहन के गायब होने का सनहा दर्ज कराया.
उसे पता चला कि उसकी बहन को रतन टॉकिज की तरफ पल्सर मोटरसाइकिल में एक युवक के साथ देखा गया है. विगो वीडियो में सर्च करने पर उसे उस युवक की जानकारी मिली. इसके बाद उसने उसका फोटो निकाल कर पुलिस को दिया. 29 मई को अपहरण का केस किया गया. जबकि नाबालिग के लापता होने की सूचना दिये जाने के 24 घंटे के बाद ही अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने का नियम झारखंड पुलिस में है. उसने बताया कि 30 मई को उसे प्राथमिकी की रिसीविंग दी गयी.
हिंदपीढ़ी भी बहन को खोजने पहुंचा भाई, लेकिन नहीं मिली जानकारी
बहन के गायब होने से परेशान अमित खुद हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक, नाला रोड पहुंच गया और अपनी बहन की तलाश करने में जुट गया. लेकिन वहां किसी ने संबंधित युवक के बारे में उसे नहीं बताया. अमित का कहना है कि पुलिस को उसने युवक का मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया से निकाल कर दिया है. यदि पुलिस नंबर को ट्रेस करे, तो आरोपी पकड़ा जायेगा.
उसे डर है कि कहीं उसकी बहन के साथ कुछ गलत न हुआ हो. अमित कुमार के अनुसार दो महीने पहले भी उसकी बहन, मां के साथ कांटा टोली खादगढ़ा आयी थी. इधर, इस संबंध में लोअर बाजार थाना के थानेदार सतीश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है. प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक अब तक अज्ञात है. उसका सही नाम-पता मिलने पर उसकी गिरफ्तारी हो पायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola