जाना था दुल्हन को ससुराल, पहुंच गयी अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हुसैनाबाद : शादी हर किसी की जिंदगी में सबसे खास लम्हा होता है.लेकिन अगर इस शादी में कुछ ऐसी घटनाएं घट जाये, जिसकी किसी को कोई उम्मीद ही ना हो, तो उस परिवार पर क्या कुछ गुजरती है.परिवार वाले ही इसका एहसास कर पाते हैं. इसी तरह का एक मामला हुसैनाबाद थाना में प्रकाश में […]

विज्ञापन

हुसैनाबाद : शादी हर किसी की जिंदगी में सबसे खास लम्हा होता है.लेकिन अगर इस शादी में कुछ ऐसी घटनाएं घट जाये, जिसकी किसी को कोई उम्मीद ही ना हो, तो उस परिवार पर क्या कुछ गुजरती है.परिवार वाले ही इसका एहसास कर पाते हैं. इसी तरह का एक मामला हुसैनाबाद थाना में प्रकाश में आया है.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बैरांव पंचायत के स्वतंत्र बिगहा गांव निवासी सुर्यदेव मेहता के पुत्र कमलेश कुमार मेहता की शादी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के धावाबार गांव निवासी स्व. बिगन मेहता की पुत्री आशा कुमारी के साथ तय थी. शादी के तिथि के मुताबिक बारात धावाबार पहुंची.वैवाहिक कार्यक्रम के पूर्व लड़के पक्ष और लड़की पक्ष में किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो गयी. लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने बाराती के साथ मारपीट भी की.
किसी तरह मामले को शांत कराया गया.मंगलवार 21 मई को लड़की की विदाई कर दी गयी.साथ में रस्म के अनुसार नयी नवेली दुल्हन के साथ उसके दो भाई भी अपने बहन की साथ आये थे. दुल्हन अपने ससुराल में कदम भी नहीं रखी थी. इसी दौरान दुल्हन के ससुराल वालों ने उक्त दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी. भाई को बचाने के क्रम में दुल्हन के साथ भी मारपीट की गयी.
दुल्हन ने इस घटना की सूचना अपने मायके वालों को दी. मायके वालों ने तत्काल हुसैनाबाद थाना पहुंच कर इस घटना की जानकारी थाना को दी.सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रास बिहारी लाल उक्त स्थल पर दल-बल के साथ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और जख्मी दुल्हन व उसके भाइयों को इलाज के लिए हुसैनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायलों में दुल्हन आशा देवी, अभय मेहता, जनय मेहता के नाम शामिल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते सोनू मेहता को गिरफ्तार कर थाना ले आयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola