घर में घुसकर नकद सहित लाखों की चोरी
Updated at : 15 May 2019 1:45 AM (IST)
विज्ञापन

चिनिया में लगातार हो रही है चोरी की घटना चिनिया : चिनिया में सोमवार की रात्रि अजीज मंसूरी के घर से 27500 रुपये नकद व लाखों के जेवर की चोरी हो गयी. अजीज मंसूरी के मुताबिक, सोमवार के रात्रि में उनका पूरा परिवार घर की छत पर सोया हुआ था. करीब एक बजे घर में […]
विज्ञापन
चिनिया में लगातार हो रही है चोरी की घटना
चिनिया : चिनिया में सोमवार की रात्रि अजीज मंसूरी के घर से 27500 रुपये नकद व लाखों के जेवर की चोरी हो गयी. अजीज मंसूरी के मुताबिक, सोमवार के रात्रि में उनका पूरा परिवार घर की छत पर सोया हुआ था. करीब एक बजे घर में सामान गिरने की आवाज सुनकर उनलोगों की नींद खुल गयी. जब वे छत से उतरकर घर के कमरे में घुसना चाहे, तो पाया कि सीढ़ी का दरवाजा नीचे अंदर से बंद किया हुआ था. इससे आशंकित उनलोगों ने छत से ही चोर-चोर की आवाज लगायी.
आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गये. सभी लोग मिलकर चोर को तलाशने लगे. लोगों ने देखा कि चोर उनके पड़ोसी के सीढ़ी का उपयोग कर घर में घुसा था. घर में घुसने के बाद उसने बक्सा में रखा जेवर, नकद, बरतन आदि चुरा लिये थे. ग्रामीणों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर भाग निकलने में सफल रहा. सूचना के बाद चिनिया थाना प्रभारी बुद्धनाथ समद ने घटना स्थल का मुआयना किया.
कई घरों में हो चुकी है चोरी : चिनिया में एक सप्ताह के अंदर कई घरों में इस प्रकार की चोरी हो चुकी है, लेकिन एक भी घटना का उद्भेदन नहीं हो पाया है. इनमें संदीप साह के घर से 1555 हजार रुपये, गंपत महतो के घर से 700 रुपये, राम जन्म साव के घर से सात हजार रुपये चोरी हुई है. इसके अलावा शिवलाल साव, चानबाबू साव, सूरजमल साव आदि के घर से भी चोरी की घटना घट चुकी है. यद्यपि इनमें से कई लोगों के यहां से चोर को कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है, लेकिन अभीतक चोर के पकड़ में नहीं आने के कारण उसका मनोबल बढ़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




