डिक्की से 50 हजार उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

जमुआ : गुरुवार की दोपहर 11. 54 बजे जमुआ-देवघर पर टीकामगहा स्थित मां शारदा फिलिंग स्टेशन के पास अपराधियों ने बाइक की डिक्की खोलकर 50 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित देवरी थाना क्षेत्र के घसकरीडीह निवासी सह गरजघाटो उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक विष्णुदेव प्रसाद (पिता मन्नू हाजरा) ने जमुआ पुलिस को दिये आवेदन में […]

विज्ञापन

जमुआ : गुरुवार की दोपहर 11. 54 बजे जमुआ-देवघर पर टीकामगहा स्थित मां शारदा फिलिंग स्टेशन के पास अपराधियों ने बाइक की डिक्की खोलकर 50 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित देवरी थाना क्षेत्र के घसकरीडीह निवासी सह गरजघाटो उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक विष्णुदेव प्रसाद (पिता मन्नू हाजरा) ने जमुआ पुलिस को दिये आवेदन में कहा कि गुरुवार को वह अपने पुत्र के साथ स्टेट बैंक जमुआ से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर बाइक से निकले. इस बीच टीकामगहा पेट्रोल पंप के पास बने प्याऊ में पानी पीने के लिए अपनी बाइक को खड़ा किया. जब वे लोग पानी पीकर बाइक के पास पहुंचे तो डिक्की खुली थी और राशि गायब थी. कहा है कि यह रुपये उन्होंने अपने दोस्त की बेटी की शादी में सहयोग के लिए निकाली थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
पीड़ित ने कहा कि जब हम पेट्रोल पंप के पास अपनी बाइक खड़ी कर पानी पीने जा रहे थे तो पीछे से एक पिंक कलर की टी-शर्ट पहने एक युवक बाइक के पास मोबाइल में बात कर रहा था. अंदेशा जताया कि उसी युवक ने पैसा निकाला होगा. जमुआ थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच एसआइ धनंजय कुमार गोप एवं संजय कुमार कांत कर रहे हैं. भुक्तभोगी को लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर कर पंप में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola