रसोइया समेत पुत्र को मारपीट कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत दादपुर के ब्रजा दास केंदुआ में बुधवार को रसोइया के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में रसोइया उमा देवी (42) पति-कामदेव सिंह एवं पुत्र रामवृक्ष सिंह (23) गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत दादपुर के ब्रजा दास केंदुआ में बुधवार को रसोइया के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में रसोइया उमा देवी (42) पति-कामदेव सिंह एवं पुत्र रामवृक्ष सिंह (23) गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के बाद डॉ धीरज कुमार ने बेहतर इलाज के हजारीबाग रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रसोइया उमा देवी उप्रावि लखावर में कार्यरत है. बताया जाता है कि स्कूल की छुट्टी के बाद व बेटे के साथ बाइक से घर जा रही थी. इसी दौरान एक बोलेरो तेज गति से बाइक को चकमा देते आगे बढ़ कर रूकी.

रसोइया ने संभल कर वाहन चलाने की बात कही. इसी पर बेलोरो चालक श्रवण सिंह उमा के साथ दुर्व्यवहार करने लगा. उसके बाद बेटा के साथ उमा घर पहुंची. कुछ देर बाद श्रवण अपने दो भाई सरोज सिंह, ओमप्रकाश सिंह को लेकर उमा के घर पहुंचा और मारपीट कर मां एवं बेटा को जख्मी कर दिया. इस संबंध में उमा देवी के आवेदन पर श्रवण सिंह सहित उनके दो भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola