डॉ टाइटस की हत्या के आरोप में दामाद गिरफ्तार

Updated at : 05 May 2019 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ टाइटस की हत्या के आरोप में दामाद गिरफ्तार

धनबाद : केंद्रीय अस्पताल (बीसीसीएल) के पूर्व सीएमएस डॉ इअारके टाइटस की हत्या के आरोप में सरायढेला पुलिस ने उनके दामाद प्रदीप मखाल को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. डी-नोबिली सीएमआरआइ के शिक्षक प्रदीप को सरायढेला से ही गिरफ्तार किया गया. वह गिरफ्तारी के डर से अपने दोस्त के घर छुपा हुआ था. […]

विज्ञापन

धनबाद : केंद्रीय अस्पताल (बीसीसीएल) के पूर्व सीएमएस डॉ इअारके टाइटस की हत्या के आरोप में सरायढेला पुलिस ने उनके दामाद प्रदीप मखाल को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. डी-नोबिली सीएमआरआइ के शिक्षक प्रदीप को सरायढेला से ही गिरफ्तार किया गया. वह गिरफ्तारी के डर से अपने दोस्त के घर छुपा हुआ था. सरायढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी.

दूसरी ओर आरोपी दामाद ने पुलिस को बताया कि उसे झूठ का फंसाया जा रहा है. उसके ससुर घर में गिर गये थे जिसकी वजह से उनको चोट आयी थी. बाद में उनकी मौत हो गयी. प्रदीप का कहना है कि उनके बीच कोई संपत्ति विवाद नहीं था. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उनके आनंद नगर (कार्मिक नगर) स्थित उनके घर में रहता था.

मगर उसके सास-ससुर लोग चाहते थे कि वे लोग कहीं दूसरी जगह जाकर रहें. इसी बात का विवाद होता था. उनकी सास मिसेज डॉ पीई टाइटस ने उसे फंसाने के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. छानबीन के क्रम में पुलिस को पता चला कि प्रदीप मखाल चाहते थे कि ससुर का घर पूरी तरह से उनके नाम पर हो जाये. इसी बात को लेकर वह अपने सास-ससुर से झगड़ा करते थे.

प्रदीप अपने ससुर पर बराबर हाथ उठा देता था. 27 मई को भी दोनों में विवाद बढ़ा. उसके बाद कमरे में बंद कर प्रदीप ने डॉ टाइटस की पिटाई कर दी. उसके बाद उन्हें सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी. प्रदीप की पत्नी वंदिता टाइटस भी एक स्कूल में शिक्षिका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola