गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2019 1:03 AM
हजारीबाग : गणित शिक्षक एस लाल पर गोली चलाने और अन्य कोचिंग शिक्षकों को मोबाइल पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों में पदमा निवासी पवन कुमार दास एवं कृष्णापुरी निवासी विशेष कुमार सोनी हैं. पुलिस के […]
हजारीबाग : गणित शिक्षक एस लाल पर गोली चलाने और अन्य कोचिंग शिक्षकों को मोबाइल पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों में पदमा निवासी पवन कुमार दास एवं कृष्णापुरी निवासी विशेष कुमार सोनी हैं.
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने अपने नाना के बैंक अकाउंट से फर्जी तरीके से रुपये की निकासी की थी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में विशेष कुमार सोनी पूर्व में जेल जा चुका है. जेल में ही आरोपियों की अन्य बंदियों से दोस्ती हुई. बाहर निकलने के बाद कोचिंग पढ़ानेवाले शिक्षकों से रंगदारी वसूलने की योजना बनायी. इसी क्रम में कई शिक्षकों के मोबाइल नंबर की व्यवस्था की. इसके बाद विशेष कुमार सोनी और उसके साथी शिक्षकों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी की मांग करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










