शहर से दो बाइक को चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 21 Apr 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
शहर से दो बाइक को चोरी, प्राथमिकी दर्ज

हजारीबाग : बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के सरदार चौक से बाइक (जेएच-02एएल-7843) की चोरी हो गयी. इस संबंध में बड़ा बाजार थाना में कांड संख्या 116/19 दर्ज किया गया है. बताया गया है कि हुरहुरु निवासी लालेश्वर यादव के पुत्र नितीश कुमार शुक्रवार की शाम करीब सात बजे सरदार चौक के पास राशन दुकान के […]

विज्ञापन

हजारीबाग : बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के सरदार चौक से बाइक (जेएच-02एएल-7843) की चोरी हो गयी. इस संबंध में बड़ा बाजार थाना में कांड संख्या 116/19 दर्ज किया गया है.

बताया गया है कि हुरहुरु निवासी लालेश्वर यादव के पुत्र नितीश कुमार शुक्रवार की शाम करीब सात बजे सरदार चौक के पास राशन दुकान के सामने बाइक खड़ी कर बगल में गये. वापस आने पर देखा, तो बाइक गायब थी. उन्होंने बड़ा बाजार थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

इधर, बड़कागांव के पिपराडीह निवासी नीतीश कुमार (पिता-लालदेव प्रसाद) की बाइक सरदार चौक के पास से चोरी हो गयी. इस बाबत नीतीश कुमार ने बड़ा बाजार टीओपी में मामला दर्ज कराया है. ज्ञात हो कि शहर में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola