सोनुआ : पहली पत्नी संग मिल दूसरी की हत्या की, आरोपी पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सोनुआ थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र बोयकेड़ा पंचायत के सारुडा टोला में पहली पत्नी के साथ मिल कर एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. शुक्रवार को ग्रामीण मुंडा से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव में पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पुलिस ने आरोपी […]

विज्ञापन
सोनुआ थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र बोयकेड़ा पंचायत के सारुडा टोला में पहली पत्नी के साथ मिल कर एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.
शुक्रवार को ग्रामीण मुंडा से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव में पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पुलिस ने आरोपी सारुडा गांव के रामराई राजामाई को गिरफ्तार कर लिया.
राजामाई ने दो शादी की थी. दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती थीं. पहली पत्नी से तीन संतान व दूसरी पत्नी से एक संतान है. बुधवार से ही पति रामराई राजामाई व दूसरी पत्नी जोंगा के बीच झगड़ा चल रहा था. गुरुवार रात नशे में धुत रामराई ने जोंगा की लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे घायल जोंगा की मौत हो गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola