राजधनवार : लापता छात्रा की लाश कुएं में मिली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजधनवार : पांच दिनों से लापता छात्रा की लाश शुक्रवार को गांव के ही एक कुआं में मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना धनवार थाना इलाके के पिपराडीह गांव की है. मृतका इसी गांव के परसोनी साव की पुत्री धनेश्वरी कुमारी (16) है. धनेश्वरी 28 जनवरी से ही लापता थी. उसके पिता ने धनवार चट्टी […]

विज्ञापन
राजधनवार : पांच दिनों से लापता छात्रा की लाश शुक्रवार को गांव के ही एक कुआं में मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना धनवार थाना इलाके के पिपराडीह गांव की है. मृतका इसी गांव के परसोनी साव की पुत्री धनेश्वरी कुमारी (16) है. धनेश्वरी 28 जनवरी से ही लापता थी. उसके पिता ने धनवार चट्टी ऊपर टोला निवासी बद्री साव के पुत्र धनेश्वर साव और उसकी मां पर शादी की नीयत से धनेश्वरी को गायब करने का आरोप लगाया था.
इस बाबत धनवार थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी. इसी बीच शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे गांव के ही एक कुआं में लोगों ने शव देखा. सूचना पर परसन ओपी प्रभारी जेपीएन सिन्हा पहुंचे.
थोड़ी देर बाद धनवार थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद दलबल के साथ गांव पहुंचे और शव को कुआं से निकाला. इसके बाद पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम भी पहुंचे. स्थानीय लोग मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तथा कथित तौर पर छात्रा की हत्या हो जाने से गुस्से में थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola