Ranchi : सेक्स रैकेट के शक में हुई छापेमारी मिले प्रेमी जोड़े, सोसायटी के लोगों ने की थी शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2018 1:27 PM
रांची : वृंदा रेसीडेंसी अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट के शक में पुलिस की छापेमारी में प्रेमी जोड़े पकड़े गये हैं. पुलिस पूछताछ में सभी लड़के-लड़कियों ने आपस में दोस्त होने की बात कबूली है. पुलिस के अनुसार ये पूरा खेल OYO रूम्स के माध्यम से कमरा बुक कराकर किया गया है. जानकारी के अनुसार जिसके […]
रांची : वृंदा रेसीडेंसी अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट के शक में पुलिस की छापेमारी में प्रेमी जोड़े पकड़े गये हैं. पुलिस पूछताछ में सभी लड़के-लड़कियों ने आपस में दोस्त होने की बात कबूली है. पुलिस के अनुसार ये पूरा खेल OYO रूम्स के माध्यम से कमरा बुक कराकर किया गया है. जानकारी के अनुसार जिसके बाद सभी प्रेमी जोड़ों ने ऑनलाइन रूम बुक किया था. OYO रूम्स, बिना शादी शुदा लड़के-लड़कियों को साथ में रहने के लिए रूम आसानी से उपलब्ध कराता है. इस एड को देखकर ही इन लोगों ने कमरे बुक कराये थे.
पुलिस ने बताया है कि सभी बालिग है. उनके माता पिता को बुलाकर मामले की जानकारी दी जायेगी. इसके अलावे भी पुलिस मामले की जांच कर रही है. बिल्डर पर केस भी दर्ज हो सकता है. जानकारी मिली है कि अपार्टमेंट में रहने वालों ने बिल्डर के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दी है.
रविवार सुबह सदर थाना की पुलिस ने बूटी मोड़ के पास स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट मिशन हॉस्पिटल के सामने स्थित वृंदा अपार्टमेंट में स्थानीय लोगों की मांग पर छापामारी की और कुछ लड़के-लडुकियों को हिरासत में लिया. पुलिस की ओर से दिये बयान में सुबह कहा गया कि मामला हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का लग रहा है. बाद में पुलिस ने उक्त बयान दिया. पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट से 4 जोड़ों को हिरासत में लिया गया है.
आपको बता दें कि अपार्टमेंट के क्लब हाउस के दो फ्लोर OYO रूम्स को दिये गये थे. इन कमरों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग होती थी. अपार्टमेंट के लोगों ने यहां कुछ जोड़ों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं, तो इसकी सूचना सोसाइटी के पदाधिकारियों को दी.
सोसाइटी के जिम्मेवार लोगों ने रजिस्टर चेक किया, तो उन्हें भी कुछ गड़बड़ लगा. इसके बाद उन्होंने सदर थाना की पुलिस से आग्रह किया कि वे आकर मामले की तहकीकात करें. इसके बाद सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की और अपार्टमेंट के चार कमरों से चार जोड़ों को हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










