ePaper

गढ़वा में गैंगवार, सिर में गोली मारकर चिंटू की हत्या

Updated at : 17 May 2018 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा में गैंगवार, सिर में गोली मारकर चिंटू की हत्या

गढ़वा :गढ़वा के सुखवाना में सुबह-सुबह गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान चिंटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है. घटना सुबहकरीब 6 बजे की बतायी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, पांच अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने चिंटू के सिर में दो गोली मारी. […]

विज्ञापन

गढ़वा :गढ़वा के सुखवाना में सुबह-सुबह गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान चिंटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है. घटना सुबहकरीब 6 बजे की बतायी जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, पांच अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने चिंटू के सिर में दो गोली मारी. एक गोली सिर में लगी और दूसरी बायीं आंख में. चिंटू को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

चिंटू चंद्रवंशी पाठक मोहल्ला का रहने वालाथा. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. दो माह पूर्व ही वह जेल से छूटा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. सूत्रों की मानें, तो चिंटू की हत्या गैंगवार का नतीजा है. अहले सुबह गोली चलने से गढ़वा में दहशत फैल गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola