Jharkhand Assembly Election 2024: राजनीतिक परिवारों से आते हैं 81 में से 22 विधायक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में राजनीतिक परिवारों पर जनता का भरोसा कायम है. झारखंड की निवर्तमान विधानसभा के 81 विधायकों में से 22 का नाता राजनीतिक परिवारों से रहा है

विज्ञापन

विवेक चंद्र, रांची

विज्ञापन

झारखंड में राजनीतिक परिवारों पर जनता का भरोसा कायम है. झारखंड की निवर्तमान विधानसभा के 81 विधायकों में से 22 का नाता राजनीतिक परिवारों से रहा है. राज्य में विधानसभा की 14 सीटों पर ऐसे विधायक हैं, जिनके पिता सांसद या विधायक रह चुके हैं. इनमें हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, अमित मंडल, अमित यादव, अंबा प्रसाद, जेपी पटेल, विनोद सिंह, कुमार जयमंगल सिंह, विकास मुंडा, दिनेश विलियम मरांडी, शिल्पी नेहा तिर्की व भानु प्रताप शाही के नाम शामिल हैं. सूची में शामिल बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव के साथ माता निर्मला देवी भी विधायक रही हैं.

आठ महिला विधायकों के पति रह चुके हैं विधायक-सांसद

राज्य की आठ विधानसभा सीटों से चुनाव जीत कर विधायक बनीं महिलाओं के पति भी विधायक व सांसद रह चुके हैं. इनमें सीता सोरेन मुर्मू, बेबी देवी, अपर्णा सेनगुप्ता, सविता महतो व जोबा मांझी पति के दिवंगत होने के बाद उनकी राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं. जबकि, कल्पना सोरेन मुर्मू, सुनीता चौधरी व पुष्पा देवी अपने राजनीतिज्ञ पतियों के साथ कंधा से कंधा मिला कर राजनीति की पिच पर बैटिंग कर रही हैं.

इनके पिता भी रह चुके हैं विधायक

हेमंत सोरेन (शिबू सोरेन), बसंत सोरेन (शिबू सोरेन), इरफान अंसारी (सरफराज अंसारी), अंबा प्रसाद (योगेंद्र साव), शिल्पी नेहा तिर्की (बंधु तिर्की), हफीजुल हसन (स्व हाजी हुसैन), अमित मंडल (स्व रघुनंदन मंडल), अमित यादव (स्व जानकी यादव), जेपी पटेल (स्व टेकलाल महतो), विनोद सिंह (स्व महेंद्र सिंह), कुमार जयमंगल सिंह (स्व राजेंद्र सिंह), विकास मुंडा (स्व रमेश सिंह मुंडा), दिनेश विलियम मरांडी (स्व साइमन मरांडी), भानु प्रताप शाही (स्व हेमंत प्रताप देहाती).

इनके पति भी विधायक हैं या रह चुके हैं : कल्पना सोरेन मुर्मू (हेमंत सोरेन), सुनीता चौधरी (चंद्रप्रकाश चौधरी), पुष्पा देवी (मनोज कुमार), सीता सोरेन मुर्मू (स्व दुर्गा सोरेन), बेबी देवी (स्व जगरनाथ महतो), अपर्णा सेनगुप्ता (स्व सुशांतो सेन), सविता महतो (स्व सुधीर महतो) व जोबा मांझी (स्व देवेंद्र मांझी).

बहू संभाल रही है  ससुर की विरासत

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपनी ससुराल की राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं. उनके ससुर अवध बिहारी सिंह महगामा से चार बार विधायक चुने गये थे. वह अविभाजित बिहार में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री भी थे.

Also Read : Jharkhand Election 2024: खूंटी विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, लेकिन पलायन और नियोजन की समस्या बरकरार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola