PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की राशि 10 हजार रुपये करने का ऐलान! Ayushman Card पर भी अमित शाह का बड़ा बयान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Sep 2024 8:35 PM
Pm Kisan Samman Nidhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ने हरियाणा में कहा है कि अगर प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनती है तो किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले 6000 रुपए को बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान भारत योजना पर भी बड़ी बात कही है.
Pm Kisan Samman Nidhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा से बड़ा ऐलान किया है. अमित शाह ने ऐलान किया है कि अगर हरियाणा से बीजेपी जीत जाती है तो किसानों को सम्मान निधि की रकम बढ़कर मिलेगी. उन्होंने कहा कि किसानों को छह हजार रुपये के बदले हर 10 हजार रुपये की राशि मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत स्कीम में बीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा. और बुजुर्गों को 5 लाख रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे. बता दें, केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल किसानों को साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जा रही है. यह रकम दो हजार के किस्तों में साल में तीन बार किसानों के बैंक खाते में क्रेडिट की जाती है.
किसानों के खाते में आएगा अगले महीने आएंगे 18वीं किस्त के पैसे (PM Kisan Yojana)
किसानों के खाते में जल्द ही 18वीं किस्त के पैसे आने वाले हैं. दुर्गा पूजा के दौरान किसानों के बैंक खाते में सम्मान निधि की रकम आ जाएगी. पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 5 अक्टूबर को पीएम मोदी किसानों के लिए 18वीं किस्त जारी करेंगे. राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएगी.
eKYC नहीं कराया है तो जल्द करा लें.
पीएम किसान योजना के लाभुक किसानों के लिए रकम पाने के लिए ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी है. जिन किसानों ने अब तक पीएम किसान की eKYC नहीं कराई है उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा. अगर आपका भी ई-केवाईसी नहीं हुआ है तो देर न करें. इसे जल्द करा लें. इसके लिए आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जरिए eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
आयुष्मान भारत को लेकर भी बड़ी बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आयुष्मान कार्ड को लेकर भी बड़ी बात कही है. बता दें, आयुष्मान भारत के अंदर अभी 5 लाख तक का फ्री इलाज मिलता है. शाह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर देंगे. बुजुर्गों को 5 लाख रुपये अतिरिक्त दिया जाएगा. आयुष्मान योजना को मोदी सरकार की एक बड़ी स्कीम के तौर पर देखा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










