INLD Chief Murder Case: नफे सिंह राठी हत्याकांड की होगी CBI जांच, 12 के खिलाफ FIR, दो लोग हिरासत में

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Feb 2024 6:39 AM

विज्ञापन

INLD chief murder case: लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्तों पहले हुए इस हमले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

INLD Chief Murder Case:इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाएगी. इसकी जानकारी खुद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में चर्चा के दौरान बताया. मालूम हो दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने राठी और पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता जय किशन की हत्या कर दी थी. हमले में पूर्व विधायक राठी के तीन अंगरक्षक भी घायल हो गए थे. इस मामले में अबतक 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

INLD Chief Murder Case: विज बोले, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

हरियाणा विधानसभा में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, नफे सिंह राठी हत्याकांड के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने सोमवार को विधानसभा को आश्वासन दिया कि नफे सिंह राठी की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी. विज ने विधानसभा में कहा, अगर सदन सिर्फ सीबीआई जांच से संतुष्ट है तो मैं सदस्यों को आश्वासन देता हूं कि हम मामला सीबीआई को सौंप देंगे.

INLD Chief Murder Case: विपक्ष ने राठी हत्याकांड को लेकर बीजेपी की जमकर आलोचना की

लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्तों पहले हुए इस हमले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया. सदन की कार्रवाई की शुरुआत में, विपक्षी दल कांग्रेस ने राठी की हत्या का मुद्दा उठाया और घटना की जांच या तो उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की. ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था पर स्थगन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. प्रश्नकाल के तुरंत बाद, कांग्रेस सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया और कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग की.

नफे सिंह हत्याकांड मामले में विधायक सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

नफे सिंह राठी और एक पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के एक पूर्व विधायक और 11 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, रमेश राठी, सतीश राठी, गौरव राठी, राहुल और कमल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इनके अलावा पांच अज्ञात लोगों का भी प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है. नफे सिंह राठी के परिजनों ने हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी होने तक उसके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola