Vinesh Phogat: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के शामिल होने से क्या हरियाणा में कांग्रेस होगी मजबूत?

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Sep 2024 2:47 PM

विज्ञापन

Haryana Politics: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का दामन थामने से पहले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. जानें दोनों कुश्ती के खिलाड़ी के पार्टी में शामिल होने से कितना फायदा हो सकता है कांग्रेस को

विज्ञापन

Vinesh Phogat Resigns : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है. कुश्ती के दो खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने पार्टी का दामन थाम लिया है. कुछ दिन पूर्व ही इन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी. इसके बाद से ही कयासों का दौर शुरू हो गया था. कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी छोड़ दी. दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात भी की.

रेलवे की नौकरी छोड़ने को लेकर क्या कहा Vinesh Phogat ने?

रेलवे की नौकरी छोड़ने की जानकारी फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी. उन्होंने एक लेटर शेयर करते हुए लिखा- भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है. जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से अलग करने का फैसला लिया है. अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी.

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को कहां से चुनाव में उतार सकती है कांग्रेस?

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश फोगाट को दादरी से कांग्रेस चुनावी मैदान में उतार सकती है जबकि बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की ओर से किसी भी तरह का बयान इस सीट को लेकर नहीं आया है. जाट बहुल सीट से कांग्रेस पूनिया को उतार सकती है.

विनेश फोगाट के पार्टी में आने से कितना फायदा हो सकता है कांग्रेस को?

कुछ दिन पहले विनेश फोगाट ने पंजाब-हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचकर किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए. फोगाट का राजनीति में प्रवेश हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा बदलाव ला सकती है. यदि वह कांग्रेस का दामन थामतीं हैं तो खाप पंचायतों और किसानों के साथ मजबूत रिश्ते का लाभ पार्टी को दिलवा सकती हैं.

हरियाणा में कब है मतदान?

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा. इससे पहले 1 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय थी. चुनाव आयोग ने बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखा और मतदान की तारीख बदली. चुनाव आयोग ने कहा है कि अब हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना 4 अक्टूबर के बजाय 8 अक्टूबर को होगी.

Read Also : Haryana Politics: विनेश फोगाट का किसानों को समर्थन, चुनाव पर कितना डालेगी असर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola