Haryana Elections Results: एग्जिट पोल फिर फेल, मिठाई बांटकर 'जलेबी' की तरह घूम गई कांग्रेस, बीजेपी की बड़ी जीत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Oct 2024 4:50 PM

विज्ञापन

Haryana Elections Results

Haryana Elections Results: एग्जिट पोल के नतीजे एक बार फिर से फेल साबित हुए. खासकर हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर, क्योंकि अधिकांश सर्वे रिपोर्ट में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने के दावे किए गए थे.

विज्ञापन

Haryana Elections Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है. अबतक जो आंकड़े आए हैं, उसके अनुसार बीजेपी 49 और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है. धीरे-धीरे नतीजे भी सामने आने लगे हैं. अगर जो रुझान आ रहे हैं, वो नतीजों में तब्दील होते हैं, तो हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी. बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच जाएगी. क्योंकि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े 46 हैं.

कांग्रेस दफ्तर में सन्नाटा, बीजेपी में जश्न

एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के साथ ही कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त हो गई थी कि हरियाणा की सत्ता में 10 साल के बाद पूरी ताकत के साथ उसकी वापसी होने वाली है. लेकिन एग्जिट पोल ने कांग्रेस को निराश किया. जब मतगणना शुरू हुई, तो शुरुआती रुझान ने कांग्रेस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटनी शुरू कर दी थी. लेकिन कुछ ही देर में बाजी पलट गई और रुझान बीजेपी के पक्ष में आने लगे. धीरे-धीरे बीजेपी बहुमत के आंकड़े को भी पार गई और कांग्रेस कार्यकर्ता में निराशा छाने लगी. कांग्रेस कार्यकर्ता जो शुरुआती रुझान में मिठाई बांट रहे थे, अपनी पैकेट बंद कर ली और दफ्तर में सन्नाटा छा गया. दूसरी ओर बीजेपी दफ्तर में जहां शुरुआत में सन्नाटा पसरा हुआ था, अब पटाखे छोड़े जा रहे हैं.

Also Read: Jammu and kashmir New CM: कौन होगा जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री? फारूक अब्दुल्ला ने दो टूक में दिया जवाब

लोकसभा 2024 की तरह ही हरियाणा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हुए

लोकसभा चुनाव 2024 की तरह ही हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भी एग्जिट पोल के दावे फेल साबित हुए. लोकसभा चुनाव में अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी को 400 या उससे अधिक सीटें मिलने के दावे किए गए थे, लेकिन बीजेपी बहुमत के आंकड़े को भी नहीं छू पाई. ठीक उसी तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी तमाम एग्जिट पोल के दावे गलत साबित हुए. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के नतीजों में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है तथा 10 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता से विदाई हो सकती है.

सर्वेBJPINCJJPOTH
Aaj Tak CVoter20-2850-580-210-14
India TV My Axis235908
Matrize18-2455-620-35-11
People Pulse20-3249-610-15-8



विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola