Jammu and kashmir New CM: कौन होगा जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री? फारूक अब्दुल्ला ने दो टूक में दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन
farooq abdullah

farooq abdullah

Jammu and kashmir New CM : नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे.

विज्ञापन

Jammu and kashmir New CM: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है. इस बीच सीएम को लेकर चर्चा तेज हो चली है. NC अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में NC-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की ओर बढ़ने पर यह घोषणा की.

गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा किसे बनाया जाएगा, इसके बारे में पूछे जाने पर फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा, उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष ने कहा कि यह परिणाम इस बात का सबूत है कि जम्मू कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ थे.

पांच अगस्त 2019 को लिए गए फैसले जनता को स्वीकार्य नहीं : फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और यह साबित कर दिया है कि पांच अगस्त 2019 को लिए गए फैसले उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं. मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं कि लोगों ने चुनावों में भाग लिया और स्वतंत्र रूप से मतदान किया. मैं नतीजों के लिए ईश्वर का आभारी हूं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनी हुई सरकार को लोगों की ‘‘पीड़ाओं’’ को खत्म करने के लिए बहुत काम करना होगा.

Read Also : Haryana Election Results: अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए, अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर तंज

अब 90 विधायक होंगे जो लोगों के लिए काम करेंगे: फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें बेरोजगारी खत्म करनी होगी और महंगाई तथा मादक पदार्थ की समस्या जैसे मुद्दों से निपटना होगा. अब कोई उपराज्यपाल और उनके सलाहकार नहीं होंगे. अब 90 विधायक होंगे जो लोगों के लिए काम करेंगे.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola