Haryana Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद हंगामा शुरू, रणजीत सिंह चौटाला ने दिया इस्तीफा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Sep 2024 2:07 PM
Ranjit Singh Chautala resigned
Haryana Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद हंगामा शुरू हो गया है. कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया.
Haryana Election 2024: हरियाणा में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद नाराजगी का दौर शुरू हो चुका है. टिकट बंटवारे के बाद कई नेता नाराज हो गए हैं, इनमें से एक नाम कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का है. उन्होंने गुरूवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि रानियां से टिकट कटने की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है.
रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि है कि वह किसी भी स्थिति में रानियां विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि रोड शो के माध्यम से मैं शक्ति प्रदर्शन करूंगा. भले ही किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ू या निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरूं, लेकिन चुनाव जरूर लड़ूंगा.
Read Also : Haryana Election 2024: नवीन जिंदल के परिवार को झटका, जानें बीजेपी की पहली लिस्ट की 10 खास बातें
8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिली
बुधवार को बीजेपी ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसमें 17 विधायकों और 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट दी गयी. पार्टी ने 8 महिलाओं को भी इस बार चुनावी मैदान में उतारा है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को बादली और अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है.
जेजेपी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए नेता कहां से लड़ेंगे चुनाव?
बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से बीजेपी ने टिकट दिया है. 2019 के विधानसभा चुनाव में तोशाम से किरण चौधरी ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी. जेजेपी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली और संजय कबलाना क्रमश: टोहाना और बेरी से चुनावी मैदान में नजर आएंगे. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह भी अटेली से चुनाव लड़ेंगी. कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को नारनौंद से मैदान में उतारा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










