ePaper

Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 33 और उम्मीदवारों की लिस्ट

Updated at : 14 Nov 2022 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 33 और उम्मीदवारों की लिस्ट

Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है. पार्टी की ओर से आज जारी की गई इस सूची में 33 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी की ओर से आज जारी की गई इस सूची में 33 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इससे पहले कांग्रेस की ओर से गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 6 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है.

अब तक कुल 142 प्रत्याशी के नामों का ऐलान

पार्टी की ओर से आज जारी की 33 और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही कांग्रेस ने अब तक कुल 142 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने 4 नवंबर को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए अपनी पहली सूची जारी की थी. कांग्रेस ने 10 नवंबर को 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की. इसने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी जिसमें पहले घोषित एक प्रत्याशी को बदला गया था. शनिवार को 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की.

गुजरात से BJP को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में कांग्रेस

उल्लेखनीय है कि गुजरात में कुल 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी. कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में है. राज्य में बीजेपी दो दशक से ज्यादा वक्त से सत्ता में है. गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. वहीं, मतगणना 8 दिसंबर को होगी.

Also Read: Gujarat Election:कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को छोड़कर राहुल गांधी 22 नवंबर को गुजरात में करेंगे प्रचार

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola