Republic Day 2025 : घर से निकलने से पहले पढ़ लें दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, कहीं बीच रोड में फंस न जाएं आप
दिल्ली के जाम में फंसे कार की तस्वीर
Republic Day 2025 : दिल्ली पुलिस ने 17-21 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल से पहले एक एडवाइजरी जारी की है. जानें इसमें क्या कहा गया है?
Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस की तैयारी दिल्ली में शुरू हो चुकी है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. परेड की रिहर्सल के लिए कर्तव्य पथ पर बिना किसी बाधा के आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है जिसकी जानकारी एडवाइजरी में है.
दिल्ली पुलिस की ओर जो जारी एडवाइजरी में में कहा गया है कि 17, 18, 20 और 21 जनवरी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. एडवाइजरी के अनुसार, कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागन पर सुबह दस बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक यातायात प्रतिबंध रहेगा.
एडवाइजरी के अनुसार, उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली और इसके विपरीत जाने वाले लोग रिंग रोड, सराय काले खां, आई.पी. फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग और कौटिल्य रूट को यूज कर सकते हैं.
इसके अलावा पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले लोग रिंग रोड से वंदे मातरम मार्ग का यूज कर सकते हैं. एडवाइजरी में कहा गया है कि विनय मार्ग, शांति पथ पर आने वाले या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाली गाड़ियों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, आरएमएल गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए आगे उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जाना होगा.
76वां या 77वां, कौन-सा है गणतंत्र दिवस?
कई लोग 1949 से गिनती करते हैं. इन्हें लगता हे कि उसी दिन संविधान को अपनाया गया था, लेकिन इसका वास्तविकता अलग है. यह अधिनियम 1950 में लागू हुआ. 26 जनवरी 1950 को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की आधिकारिक तिथि बनाया गया. इसलिए, भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को मनाने वाला है.
क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?
1950 में भारतीय संविधान को अपनाया गया. इसके सम्मान में भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










