Rekha Gupta : कौन हैं रेखा गुप्ता के पति, क्या करते हैं काम? पुश्तैनी गांव में जश्न

Updated:
विज्ञापन
Delhi New CM Rekhan Gupta

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना (बाएं) रेखा गुप्ता (दाएं)

Rekha Gupta : रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद लोग उनके परिवार के बारे में जानना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं रेखा गुप्ता के पति?

विज्ञापन

Rekha Gupta : बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया. वह गुरुवार को शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है, जो पेशे से स्पेयर पार्ट्स का व्यापार करते हैं. उन्होंने राजनीति में हमेशा पत्नी का सहयोग करते नजर आए. रेखा गुप्ता ने चुनाव के दौरान जो एफिडेविट दिया, उसमें बताया कि उनके पति बीमा के बिजनेस से जुड़े हैं. उनका निकुंज एंटरप्राइज नाम से कारोबार चलता है. गुप्ता के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पति मनीष गुप्ता के पास नकद के रूप में 1,57000 रुपये हैं. बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, एनपीएस, एलआईसी पॉलिसी के रूप भी रुपये पति ने निवेश कर रखा है.

रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं

रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं. बड़ी बेटी का नाम हर्षिता है जबकि छोटे बेटे का नाम निकुंज है. बेटी की पिता की तरह कारोबार में रुचि है. वहीं बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है.

सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले : रेखा गुप्ता

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ”यह चमत्कार है, यह एक नई प्रेरणा और एक नया अध्याय है. अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं. जो भी भ्रष्ट है, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा.”

ये भी पढ़ें : Rekha Gupta : यूं ही बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के लिए नहीं चुना, 1992 से 2025 तक रहीं एक्टिव

हरियाणा के जींद से रेखा गुप्ता का संबंध

हरियाणा के जींद जिले से संबंध रखने वालीं बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उनके गांव में जश्न मनाया जा रहा है. जींद के जुलाना क्षेत्र का नंदगढ़ गांव रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव है. अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री चुने जाने पर खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह पूरे अग्रवाल समाज और जींद के लिए गर्व का पल है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola