कोरोना से जंग : अखबार से कोरोना वायरस का खतरा नहीं : प्रकाश जावड़ेकर
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 1:47 AM
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अखबार, छूने, बांटने या पढ़ने से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैलता है. उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ लोग अखबार बांटने से इनकार कर रहे हैं, वहीं कुछ सोसाइटी में अखबार लानेवाले को मना किया जा रहा है.
ब्यूरो, नयी दिल्ली : केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अखबार, छूने, बांटने या पढ़ने से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैलता है. उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ लोग अखबार बांटने से इनकार कर रहे हैं, वहीं कुछ सोसाइटी में अखबार लानेवाले को मना किया जा रहा है. यह दुखद है, क्योंकि मीडिया देश भर में लोगाें को जागरूक करने का काम कर रही है. साथ ही, लोगों को सुरक्षित रहने की जानकारी घर-घर तक पहुंचा रही है. केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देने के दौरान श्री जावड़ेकर ने यह बात कही.
प्रभात खबर में प्रिटिंग से लेकर अखबार बांटने तक सब सैनेटाइज्ड
कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट में प्रभात खबर अपने पाठकों के प्रति प्रतिबद्ध है. अखबारों के जरिये कोरोना वायरस (कोविड-19) नहीं फैलता. डब्ल्यूएचओ के गाइडलाइंस के मुताबिक अखबार जैसी चीजें लेना सुरक्षित है. मॉर्डन प्रिंटिंग तकनीक पूरी तरह ऑटोमेटेड है. प्रभात खबर प्रिंटिंग से लेकर अखबार बांटने तक की प्रक्रिया में सेनेटाइजेशन का इस्तेमाल करता है. हॉकर सप्लाई चेन भी पूरी तरह सैनेटाइज्ड होती है. हर रोज सुबह सेंटर पर ही हॉकरों को सैनेटाइज्ड किया जाता है.
अखबार नहीं मिल रहा, तो हमें बतायें
अगर आपको प्रभात खबर की प्रति मिलने में परेशानी हो रही हो, तो अाप इसकी जानकारी संबंधित फोन नंबर पर हमें दें. हम तत्काल इसका समाधान करेंगे.
रांची संतोष वर्मा 9386391918
रामगढ़ सुनील कुमार 9471182951
डालटनगंज हैदर अली 7903209188
गढ़वा अमित सोनी 9693119583
हजारीबाग, विनोद राणा 9006263400
चतरा, कोडरमा
लोहरदगा विजय चौहान 7004527611
गुमला, सिमडेगा
अगर आपको प्रभात खबर की प्रति मिलने में परेशानी हो रही हो, तो अाप इसकी जानकारी संबंधित फोन नंबर पर हमें दें. हम तत्काल इसका समाधान करेंगे.
रांची संतोष वर्मा 9386391918
रामगढ़ सुनील कुमार 9471182951
डालटनगंज हैदर अली 7903209188
गढ़वा अमित सोनी 9693119583
हजारीबाग, विनोद राणा 9006263400
चतरा, कोडरमा
लोहरदगा विजय चौहान 7004527611
गुमला, सिमडेगा
प्रभात खबर एप करें डाउनलोड दिनभर रहें खबरों से अपडेट
अपना देश भी कोरोना वायरस के संकट से गुजर रहा है. लिहाजा, लॉकडाउन का पालन करें. घरों में ही रहें. साथ ही प्रभात खबर एप डाउनलोड कर खुद को देश-दुनिया और अपने इलाके की हर पल की खबरों से अपडेट रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










