MCD Standing Committee Election: एलजी के चुनाव कराने के आदेश पर फूटा सिसोदिया का गुस्सा, कहा- 'क्या इमरजेंसी है'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Sep 2024 10:36 PM
Manish Sisodia
MCD Standing Committee Election: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को पत्र लिखकर एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के एक सदस्य का चुनाव कराने का आदेश दिया है. इस आदेश पर आप नेता मनीष सिसोदिया का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है.
MCD Standing Committee: दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 26 सितंबर यानी आज होना था. हालांकि चुनाव हो नहीं सका, और सदन की बैठक को 5 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. इस बीच दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा है कि चुनाव आज ही होगा. इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर एमसीडी में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. उन्होंने कहा कि पार्षद घर जा चुके हैं. ऐसे में देर रात चुनाव कराने का आदेश जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि क्या है इमरजेंसी है.
दिल्ली में हो रही है लोकतंत्र की हत्या- सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि आज रात पीएम नरेंद्र मोदी के आदेश पर बीजेपी दिल्ली नगर निगम में लोकतंत्र की हत्या कर रही है. दिल्ली नगर निगम में आज स्थायी समिति सदस्य का चुनाव होना था. मेयर शेली ओबेरॉय ने स्थायी समिति के लिए चुनाव कराने की कोशिश की लेकिन सदन में हंगामा हो गया और इसे स्थगित करना पड़ा. मेयर ने सदन को 5 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया और फैसला किया कि अब 5 अक्टूबर को फिर से बैठक होगी. रात साढ़े 8 बजे दिल्ली एलजी ने एमसीडी कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा कि डेढ़ घंटे के अंदर यानी रात 10 बजे तक एमसीडी की स्थायी समिति का चुनाव पूरा हो जाना चाहिए.
एलजी ने लिखा पत्र
सिसोदिया ने कहा है कि हम सोच रहे थे कि बीजेपी का मकसद क्या है. तब हमें समझ आया कि असलियत क्या है खेल है. नगर निगम के एक कर्मचारी ने हमें बताया कि जहां आप और कांग्रेस के पार्षद सदन छोड़कर चले गए हैं, वहीं बीजेपी ने अपने पार्षदों को एमसीडी सदन में कमिश्नर के पास अपने चेयरमैन और सांसदों के साथ बैठा रखा है. बीजेपी के सभी पार्षद अभी वहीं बैठे हैं. उन्हें पहले से पता था कि दिल्ली के एलजी पत्र लिखेंगे और कमिश्नर का आदेश रात 10 बजे तक आने वाला था. उन्हें सब कुछ पहले से पता था, इसलिए सब लोग वहां खड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










