Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 2500 रुपये!
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Feb 2025 1:00 PM
महिला समृद्धि योजना
Mahila Samriddhi Yojana : क्या सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आएंगे? यदि आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है तो पढ़ें ये खबर.
Mahila Samriddhi Yojana : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला सम्मान योजना को लेकर आज अहम बैठक करने वालीं हैं. शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने चुनावों से पहले जो वादा किया था, उसे निभाने की ओर कदम बढ़ाया जाएगा. महिलाओं को 2500 रुपये महीना देने की घोषणा सीएम ने की. उनके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे. इस बीच लोगों के के मन में सवाल आ रहा है कि क्या सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आएंगे? इसके लिए पात्रता क्या है? आइए आपको बताते हैं यहां
किन महिलाओं को योजना के तहत मिलेंगे पैसे
बीजेपी ने चुनावों से पहले अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि यदि उनकी सरकार बनती है तो दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लॉन्च सरकार करेगी. योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपये हर महीने ट्रांसफर किए जाएंगे.
क्या सभी महिलाओं को सरकार देगी 2500 रुपये
बीजेपी के संकल्प पत्र में साफ कहा गया था कि दिल्ली के गरीब परिवारों की महिलाओं को 2500 रुपये महीने का भत्ता सरकार देगी. योजना केवल गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए है.
कैसे होगा आवेदन ?
बीजेपी शासित अन्य राज्यों में भी इस तरह की योजना चल रही है. इसी तरह दिल्ली में भी महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन ही योजना का लाभ लेने के लिए करना होगा. जल्द ही इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. शनिवार को होने वाली बैठक में इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा.
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, दिल्ली के निवासी होने का प्रमाण, आधार लिंक बैंक खाता और आय का प्रमाण पत्र आपके पास होना चाहिए. माना जा रहा है कि जिन परिवारों की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम है, उन्हें ही इस योजना का लाभ सरकार देगी.
किसे महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये
इनकम टैक्स भरने वालीं या अन्य पेंशन सुविधाओं का लाभ उठाने वाली महिलाएं भी इस योजना के लिए अपात्र घोषित की जा सकती है. सरकारी नौकरी (स्थायी या अस्थायी) वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










