Delhi Congress: देवेंद्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष, कहा- पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगे काम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 May 2024 3:03 PM

विज्ञापन

Delhi Congress: देवेंद्र यादव दिल्ली कांग्रेस के नये अध्यक्ष बने हैं. पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था. बता दें, शनिवार को लवली ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है.

विज्ञापन

Delhi Congress: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव को पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है. अध्यक्ष पद मिलने के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास दिन है. उन्होंने कहा कि मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं.  मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें इंडिया गठबंधन ही जीतेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए वो लगातार काम करेंगे.


अरविंदर सिंह लवली अवसरवादी- देवेंद्र यादव
गौरतलब है कि इससे पहले कल यानी शनिवार को दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस नेता लवली ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था. उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद नये कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अरविंदर सिंह लवली को एक अवसरवादी बताया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे लोगों की कोई परवाह नहीं है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी पहले भी मजबूत थी और आगे भी मजबूत रहेगी. बता दें, आम आदमी पार्टी के साथ पार्टी के गठबंधन के विरोध में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक सप्ताह बाद लवली शनिवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे.

लवली पर देवेंद्र ने की थी तल्ख टिप्पणी
शनिवार को लवली के बीजेपी में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा था कि मैं अरविंदर सिंह लवली को अवसरवादी व्यक्ति की श्रेणी में रखता हूं. यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने कांग्रेस में तोड़फोड़ करने की कोशिश की है. यादव ने कहा कि ऐसे लोगों की पार्टी को ज्यादा परवाह नहीं है. कांग्रेस पहले भी मजबूत थी और आगे भी मजबूत रहेगी. यह उनकी आदत है. जब भी मौका मिला, लवली ने धोखा देने की कोशिश की है और पार्टी में धोखेबाजों के लिए कोई जगह नहीं है. बता दें. लवली की भाजपा में यह दूसरी पारी होगी क्योंकि वह 2018 में भी उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था. हालांकि, कुछ समय रहने के बाद इसे छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे. भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola