दिल्ली: कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास ऋषभ टावर की छठी मंजिल पर आग लगी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi Fire राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को ऋषभ टावर की छठी मंजिल पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Delhi Fire राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को ऋषभ टावर की छठी मंजिल पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

दिल्ली के फायर डिपार्टमेंट की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. बताया गया है कि कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास बनी इमारत ऋषभ टावर की छठी मंजिल पर अचानक आग लग गई है. जिस पर काबू करने के लिए 14 दमकल की गाड़ियां भेजी गई हैं. फिलहाल अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है.

इससे पहले बीते हफ्ते भी दिल्ली के कुछ इलाकों में आग लगने की घटनाएं हुई थी. बीते हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं जाफराबाद में एलपीजी सिलेंडर फटने से आग लग गई. एलपीजी दुकान में सिलेंडर फटने से आग लग गई थी. जिसमें आग पर काबू करने गए फायर ब्रिगेड के पांच कर्मी घायल हो गए थे.

Also Read: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने हड़ताल को लेकर कुल 2053 कर्मियों को किया निलंबित
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola