Delhi News: दिल्ली शराब घोटाला मामले में के कविता को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Edited by Agency
Updated:
विज्ञापन

k kavitha

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता की परेशानी और बढ़ गयी है. कोर्ट ने उन्हें 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ में बंद थीं. न्यायाधीश द्वारा पूर्व में दी गई तीन दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी को अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत की मांग की.

विज्ञापन

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को सोमवार को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया गया. कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ में बंद थीं. न्यायाधीश द्वारा पूर्व में दी गई तीन दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी को अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत की मांग की. कोर्ट से निकलते हुए के. कविता ने कहा कि यह सीबीआई की हिरासत नहीं है, यह बीजेपी की हिरासत है. बीजेपी बाहर जो बोल रही है, अंदर से सीबीआई वही पूछ रही है, बार-बार 2 साल मांग रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है.

सीबीआई ने अदालत को बताया कि कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है. कविता के साथ-साथ दीपक नागर का पक्ष रख रहे वकील नितेश राणा ने पुलिस की अर्जी का विरोध किया और कहा कि कविता को हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है क्योंकि अब उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है. सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी.

बीआरएस नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी. आरोप है कि आबकारी नीति में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे. ईडी ने कविता (46) को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं. बता दें कि मामले में जांच अभी चल रही है.

(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola