Delhi Liquor Scam: ED के चार्जशीट में CM अरविंद केजरीवाल का नाम, मनीष सिसोदिया-कविता के कनेक्शन का किया खुलासा

Manish Sisodiya
Delhi Liquor Scam: ED को मनीष सिसोदिया की रिमांड मिलने के बाद अब यह चर्चा होने लगी है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह से भी पूछताछ हो सकती है.
Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेलशालय (ED) को पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की रिमांड मिलने के बाद अब यह चर्चा होने लगी है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह से भी पूछताछ हो सकती है. बताते चलें कि इसी मामले में तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के कविता आज ईडी के सामने पेश होंगी.
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी अब तक बारह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें सबसे बड़ा नाम दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का है. शुक्रवार को मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका मिला. कोर्ट ने उनको ईडी की 7 दिन की रिमांड में भेजने की मंजूरी दे दी है. वहीं, इसी मामले में शनिवार को ईडी तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के कविता से भी पूछताछ करेगी.
दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी की चार्जशीट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह का भी नाम शामिल है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या शराब घोटाले की जांच में कई और नेता फंस सकते है. दरअसल, मनीष सिसोदिया को कस्टडी में लेने के लिए ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपनी दलीलों में राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम भी लिया. ईडी ने बहस के रेस्तरां मालिक दिनेश अरोड़ा का नाम रिश्वत कोऑर्डिनेट करने वाले के तौर पर पढ़ा. ईडी ने कोर्ट में कहा कि 2020 में दिनेश अरोड़ा को संजय सिंह का फोन आया कि चुनाव आ रहे हैं और AAP को फंडिंग की जरूरत है. वहीं, दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी की चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का दो जगह जिक्र किया गया है. ऐसे में यह भी चर्चा होने लगी है कि क्या मनीष सिसोदिया के बाद अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ की जा सकती है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि शराब घोटाले की ड्रॉफ्ट कॉपी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में अरविंद केजरीवाल के घर पर दिखाई गई थी. वहीं, एक आरोपी से फेसटाइम पर बात करते हुए दावा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था, विजय नायर मेरा आदमी है, इससे बात करो. बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल के पीए को बुलाकर ईडी पूछताछ कर चुकी है.
बीजेपी के खिलाफ देश में अभी गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने की जुगत में जुटे केसीआर के बेटी के कविता का नाम दिल्ली शराब घोटाले में सामने आ रहा है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने बताया कि मनीष सिसोदिया का असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को कोऑर्डिनेट कर रहा था. इस घोटाले में सरकारी तंत्र, बिचौलिये और कई अन्य लोग शामिल हैं. यह साजिश विजय नायर, मनीष सिसोदिया, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता और कई दूसरे लोगों ने मिलकर रची. ईडी ने बताया कि दक्षिण के ग्रुप ने AAP नेताओं को 100 करोड़ की घूस दी, जिसके बाद एक ग्रुप बनाया गया ताकि दिल्ली में 30 फीसदी शराब कारोबार चलाया जा सके. दस्तावेज दिखाते हैं कि नायर ने सिसोदिया के प्रतिनिधि के तौर पर के कविता से मुलाकात की. नायर के कविता को यह बताना चाहता था कि सिसोदिया किस तरह से लिकर पॉलिसी को प्रभावित कर सकते हैं. कोर्ट में ईडी ने कहा कि के कविता के ऑडिटर बुच्ची बाबू ने बताया कि मनीष सिसोदिया और कविता के बीच राजनीतिक तालमेल था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




