AAP Revised Candidates List: AAP ने दो सीटों पर बदले उम्मीदवार, नरेला और हरिनगर से अब इन्हें दिया टिकट

Updated:
विज्ञापन

sanjay singh and arvind kejriwal

AAP Revised Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन शुरू हो गई है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं. नरेला और हरिनगर सीट से नये उम्मीदवार को मौका दिया है.

विज्ञापन

AAP Revised Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने नरेला और हरिनगर सीट से घोषित उम्मीदवार को हटा दिया है. अब दानों सीटों पर नये उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. आप ने नरेला ने शरद चौहान और हरिनगर से सुरिंदर सेतिया को उम्मीदवार बनाया है. नरेला सीट से कांग्रेस ने अरुणा कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने राज करण खत्री को मैदान में उतारा है.

विज्ञापन

आप इससे पहले इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था

आम आदमी पार्टी ने इससे पहले नरेला से दिनेश भारद्वाज को मैदान में उतारा था. जबकि हरिनगर से राज कुमारी को टिकट दि��ा था.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली से किया नामांकन, BJP पर बोल हमला

17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन की आखिरी तिथि 17 जनवरी है. यहां 5 फरवरी को वोटिंग होगी और रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा.

यह भी पढ़ें: रोहतास नगर विधानसभा सीट पर किसका पलड़ा भारी? बीजेपी आप या फिर कांग्रेस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola