AAP-Congress छोड़ कर BJP में आये उम्मीदवारों का क्या हाल है?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Feb 2025 4:07 PM

विज्ञापन

Delhi Election Result Update

Delhi Election Result: इन नेताओं ने बीजेपी के लिए अलग-अलग जगहों पर अपनी उम्मीदवारी पेश की है. कुछ का टिकट बदलने से बीजेपी को फायदा हुआ, जबकि कुछ सीटों पर उनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा.

विज्ञापन

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. बीजेपी को 40 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं, जबकि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में सरकार बनाने के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होती है. हालांकि, इन सीटों में कुछ विधायक ऐसे भी हैं जिन्होंने पाला बदलकर बीजेपी में अपनी जगह बनायी. बीजेपी ने ऐसे नेताओं को टिकट दिया था, जो पहले अपनी पुरानी पार्टियों से जुड़े हुए थे और उन्होंने अपनी पहचान बदलने के बाद पार्टी के लिए चुनावी मैदान में उतरे.

प्रियंका गौतम

प्रियंका गौतम पहले आम आदमी पार्टी की पार्षद थीं. उन्होंने पाला बदलकर बीजेपी जॉइन की. बीजेपी ने उन्हें कोंडली सीट से उम्मीदवार बनाया. वह अपनी चुनावी सीट हार गईं हैं.

कैलाश गहलोत

आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे. गहलोत नजफगढ़ से विधायक थे और जब अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को मुख्यमंत्री चुना, तो वह नाराज होकर बीजेपी के हो गए. बीजेपी ने सत्य प्रकाश राणा का टिकट काटकर उन्हें बिजवासन से उम्मीदवार बनाया. वह अपनी चुनावी सीट जीत गए हैं.

करतार सिंह

करतार सिंह पहले आम आदमी पार्टी (AAP) में थे. उन्होंने पिछले साल पार्टी छोड़ी और फिर सितंबर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की. बीजेपी ने उन्हें छतरपुर से चुनावी मैदान में उतारा. अपनी चुनावी सीट वह जीत गए हैं.

एनडी शर्मा

2015 में AAP के टिकट पर चुनाव जीतनेवाले पूर्व AAP विधायक एनडी शर्मा ने भी बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया. 2020 में उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा. अब वह 2025 में बीजेपी में शामिल हो गए और बदरपुर सीट से उम्मीदवार बनाये गए. अपनी चुनावी सीट वह हार गए हैं.

अरविंदर सिंह लवली

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया. वे पहले भी पाला बदल चुके हैं. अब, उन्होंने गांधी नगर से बीजेपी का टिकट लिया और चुनावी मैदान में उतरे. अपनी चुनावी सीट वह जीत गए हैं.

इन नेताओं ने बीजेपी के लिए अलग-अलग जगहों पर अपनी उम्मीदवारी पेश की है. कुछ का टिकट बदलने से बीजेपी को फायदा हुआ, जबकि कुछ सीटों पर उनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा. इन दलबदलू नेताओं के टिकटों के बावजूद, दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही साफ होगा कि उनके बदलाव का बीजेपी के लिए कितना फायदा हुआ है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दलबदलू उम्मीदवारों का क्या हाल है?

Delhi Election Results पर गदर काट रहे मीम्स, सोशल मीडिया में चकल्लस

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola