Delhi Election Big Faces Result: केजरीवाल, आतिशी समेत बड़े चेहरों का क्या हुआ? कौन हारे, किसने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
Delhi Election 2025 Big Faces Result

Delhi Election 2025 Big Faces Result

Delhi Election Big Faces Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट अब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं. आम आदमी पार्टी के हाथ से सत्ता जाती दिख रही और 27 साल बाद बीजेपी की वापसी होती नजर आ रही है. यहां आपको हम दिल्ली के बड़े चेहरों के रिजल्ट का हाल बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Delhi Election Big Faces Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मौजूदा सीएम आतिशी सहित कई बड़े चेहरों ने चुनाव लड़ा. जिसपर सबकी नजरें टिकी थी. अबतक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी सीट हार चुके हैं.

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया

नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरारी हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (परवेश साहिब सिंह) ने आप संयोजक को करारी शिकस्त दी है. प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को करीब 3000 से अधिक वोटों से हराया है. अबतक आए आंकड़ों के अनुसार प्रवेश वर्मा को 28238 वोट मिले, जबकि केजरीवाल को केवल 24583 वोट मिले. इसी सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित की भी करारी हार हुई. कांग्रेस ने उन्हें नई दिल्ली सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन इस सीट पर वो तीसरे नंबर पर रहे. अबतक जो आंकड़े आए हैं उसके अनुसार उन्हें केवल 4217 वोट मिले हैं.

जंगपुरा से हारे मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी करारी हार मिली है. जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ने वाले सिसोदिया को बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने हराया. तरविंदर सिंह मारवाह को 38859 वोट मिले हैं, जबकि सिसोदिया को 38184 वोट मिले हैं. बीजेपी उम्मीदवार ने करीब 675 वोट के अंतर से सिसोदिया को हराया है.

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: ‘और लड़ो आपस में’…दिल्ली में AAP-कांग्रेस की हार पर उमर अब्दुल्ला का तंज

हारते-हारते आतिशी को मिली जीत

आम आदमी पार्टी की दिग्गज नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही. आतिशी ने कालकाजी से चुनाव लड़ा था. जिसमें उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया. आतिशी ने बिधूड़ी को करीब 2800 वोट के अंतर से हराया. आतिशी को 47267 वोट मिले, जबकि बिधूड़ी को 44472 वोट मिली. इसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भी चुनाव लड़ा था. जिसमें उनको हरारी हार का सामना करना पड़ा. लांबा को केवल 3803 वोट मिले हैं.

पहले पीछे चल रही थी आतिशी

आम आदमी पार्टी की दिग्गज नेता आतिशी शुरू में बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से काफी पीछे चल रही थी. दोनों के बीच कांटे की टक्कर आखिर तक चलती रही. कभी बिधूड़ी आगे हो रहे थे, तो कभी आतिशी. आखिर में आतिशी अपनी सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं.

सौरभ भारद्वाज भी हारे

आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज को भी अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा. सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश नगर से चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें बीजेपी उम्मीदवार शिखा रॉय ने हरा दिया. भारद्वाज को कुल 46231 वोट मिले. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गर्वित सिंघवी तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें केवल 6677 वोट मिले.

गोपाल राय को मिली जीत

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और मंत्री गोपाल राय ने अपनी सीट जीत ली है. राय को आम आदमी पार्टी ने बाबरपुर से मैदान में उतारा था. उन्होंने बीजेपी के अनिल कुमार वशिष्ठ को 22439 वोट के अंतर से हराया. राय शुरू से आगे चल रहे थे. गोपाल राय को कुल 74405 वोट मिले हैं, जबकि अनिल कुमार वशिष्ठ को 51966 वोट मिले. कांग्रेस के मोहम्मद इशराक खान तीसरे स्थान पर रहे.

कपिल मिश्रा धमाकेदार जीत की ओर बढ़े

बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा धमाकेदार जीत की ओर से बढ़ चुके हैं. आरंभ से ही कपिल मिश्रा बढ़त बनाकर चल रहे हैं. कुछ राउंड की गिनती बाकी है. अबतक जो आंकड़े आए हैं, उसके अनुसार कपिल मिश्रा 44000 वोट से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी हैं, जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस के डॉ. पीके मिश्रा हैं. जिन्हें केवल 2312 वोट मिले हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola