Delhi Earthquake Video : पूरी बिल्डिंग हिल रही थी, लोग घर से भागे, देखें दिल्ली भूकंप का वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Delhi Earthquake

दिल्ली भूकंप की तस्वीर

Delhi Earthquake Video : दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. लोगों ने कहा कि ऐसा लगा मानो पूरी पूरी बिल्डिंग हिल रही थी.

विज्ञापन

Delhi Earthquake Video : दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप सोमवार सुबह महसूस किए गए. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने कहा, ”मैं वेटिंग लाउंज में था. सभी लोग वहां से भागे. ऐसा लगा जैसे कोई पुल टूट गया हो.” गाजियाबाद के एक निवासी ने कहा, ”भूकंप बहुत तेज था. मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था. पूरी बिल्डिंग हिल रही थी.” सोशल मीडिया पर भूकंप के बाद का वीडियो वायरल है. देखें वीडियो

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक वेंडर अनीश ने कहा, ”सब कुछ हिल रहा था. ग्राहक चिल्लाने लगे.”

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Sudhir @yebhadiyatha नाम के यूजर ने लिखा- शॉक्ड इन दिल्ली…Hope for everyone safety.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने कहा, ”हमें ऐसा लगा जैसे यहां जमीन के नीचे कोई ट्रेन चल रही हो.सब कुछ हिल रहा था.”

सभी से शांत रहने की अपील करता हूं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने के अलावा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करता हूं. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.”

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई, जिसका केंद्र दिल्ली के आसपास ही धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है. यही वजह रही कि तेज झटके महसूस हुए. कुछ सेकंड तक रहने ने वाले भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अंदर जोरदार कंपन लोगों ने महसूस किया.

सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया भूकंप

भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया. इससे लोगों की नींद उड़ गई. वे घर से बाहर की ओर भागे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola