Delhi Chunav 2025: अरविंद केजरीवाल का दावा- दिल्ली चुनाव में AAP को मिल रही 55 सीटें, बीजेपी पर किया जोरदार हमला

Delhi Chunav 2025
Delhi Chunav 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि AAP को इस चुनाव में 55 सीटें मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर माताएं और बहनों ने जोर का धक्का लगाया को पार्टी को 60 सीटें या उससे भी ज्यादा मिल सकती हैं.
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी 55 सीटें मिल सकती है. दिल्ली चुनाव में वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 55 सीट आ रही हैं, अगर महिलाएं जोर लगा दें सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा सीट भी आ सकती हैं.”
दिल्ली के लोगों का केजरीवाल ने किया शुक्रिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज यानी सोमवार को खत्म हो गया है. प्रचार अभियान के आखिरी दिन राजनीतिक दलों ने जमकर पसीना बहाया. इसी दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया कहा. केजरीवाल ने वहीं उपस्थित लोगों से कहा कि अक्सर उनसे पूछा जाता है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कितनी सीट मिल सकती है, इस पर केजरीवाल ने कहा उम्मीद है 55 सीटों की लेकिन अगर मां और बहनों का भी साथ मिला तो 60 सीटें आ सकती है.
आम आदमी पार्टी को वोट दें- केजरीवाल ने की अपील
केजरीवाल महिलाओं से अपील की दिल्ली की माताएं और बहनें वोट के लिए निकलें साथ ही अपने घर पर पिता, पति, भाई और बेटे को भी समझाएं और आप आदमी पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि अगर सबका साथ मिलता है तो आम आदमी पार्टी इस बार 60 से ज्यादा सीटों से जीत दर्ज करेगी.
बीजेपी पर किया जोरदार हमला
अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान बीजेपी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले दिल्ली के लोगों झूठा सपना दिखा रहे हैं. केजरीवाल ने झुग्गी वासियों को आगाह किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो वह झुग्गियों को तोड़ देगी. बीजेपी चुनाव जीतने के लिए अनैतिक तरीकों का सहारा ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




