Delhi Budget 2025: सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी बीजेपी सरकार का पहला बजट, 24 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Mar 2025 11:56 PM

विज्ञापन

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

Delhi Budget 2025: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से सत्र शुरू हो रहा है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सरकार का पहला बजट पेश करेंगी.

विज्ञापन

Delhi Budget 2025: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार 25 मार्च को बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश करेंगी. बजट दिल्ली की सीएम और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता पेश करेंगी. दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र 24 मार्च 2025 से शुरू होने वाला है. सत्र के दूसरे दिन यानी 25 मार्च को सीएम सह वित्त मंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी. विधानसभा का बजट सत्र 28 मार्च तक चल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में बीजेपी अपने संकल्प पत्र को भी प्रमुखता से शामिल कर सकती है.

एलजी के अभिभाषण से होगी बजट सत्र की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 24 मार्च को एलजी के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी. बजट सत्र के दौरान

  • 24 मार्च को सरकार के कामकाज को स्वीकृति दी जाएगी.
  • 25 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी.
  • 26 मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा हो सकती है.
  • 27 मार्च को बजट पर विचार और पारित करने की प्रक्रिया शुरू होगी.
  • 28 मार्च को बिल और प्रस्तावों पर चर्चा कर सकते हैं.

बीजेपी सरकार के लिए अहम में बजट

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदस्यों से कहा है कि वे सत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. साथ ही सारी निर्धारित प्रक्रियाओं का भी पालन करें. यह बजट दिल्ली सरकार के लिए एक काफी अहम है. इस बजट में आने वाले साल के लिए वित्तीय योजनाओं और प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा.

रेखा गुप्ता से मिले चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन

दिल्ली बजट को लेकर सोमवार को चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान उन्होंने सीएम गुप्ता को बजट पर अपना मांग पत्र सौंपा. बजट सत्र के ऐलान के बाद से लगातार दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सरकार अलग-अलग व्यापारी संगठन समेत अन्य संगठनों के साथ मुलाकात कर रही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola