Delhi Assembly Elections 2025: चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ दिया जांच का आदेश, AAP ने दर्ज कराई थी शिकायत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jan 2025 10:23 PM
Delhi Assembly Elections 2025
Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की थी.
Delhi Assembly Elections 2025: चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को आम आदमी पार्टी की शिकायत की जांच करने, तथ्यों का पता लगाने और आदर्श आचार संहिता के अनुसार तत्काल उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही आयोग ने कार्रवाई की रिपोर्ट को तत्काल भेजने का भी निर्देश दिया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की थी. AAP ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की चुनावी भूमिका को जोड़ने और हटाने का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं.
आम आदमी पार्टी ने की थी चुनाव आयोग से शिकायत
आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है. केजरीवाल ने मांग की थी आयोग नई दिल्ली असेंबली सीट से प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोक दे. केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि प्रवेश वर्मा ने लोगों में खुलेआम पैसे बांटे हैं. यहीं केजरीवाल ने यह भी अपील की थी कि चुनाव आयोग प्रवेश वर्मा के घर रेड करें.
चुनाव आयोग ने क्या कहा?
आम आदमी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कहा कि आप की ओर से बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत मिली है. बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत आई है. इस पर दिल्ली चुनाव आयुक्त को चुनाव आयोग ने निर्देश देते हुए शिकायतों की जांच करने को कहा है.
दिल्ली चुनाव में 5 फरवरी को होगी वोटिंग
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी. वहीं 8 फरवरी को नतीजे आ जाएंगे. दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी गई है. विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है. दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है.
Also Read: ‘अरविंद केजरीवाल ने यूपी-बिहार के लोगों को कहा फर्जी’, मनोज तिवारी ने बोला हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










