Delhi Assembly Election: 1100 रुपये के लिए मत बेचिए अपना वोट, दिल्ली के वोटरों से केजरीवाल की अपील

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Jan 2025 8:39 PM

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल

Delhi Assembly Election:  पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मतदाताओं से पैसों और उपहारों के जरिये उनके वोट हासिल करने की कथित रूप से की जा रही कोशिश से बचकर रहने की अपील की।

विज्ञापन

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटरों को रिझाने में हर दल जुटा है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वोटरों से अपील की है कि वो पैसे लेकर अपना वोट न बेचें.  अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मतदाताओं से पैसों और उपहारों के जरिये उनके वोट हासिल करने की कथित रूप से की जा रही कोशिश से बचकर रहने की अपील की. केजरीवाल ने बीजेपी पर चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सोने की चेन, साड़ियां, जूते और नकदी बांटने का आरोप लगाया है.

1100 रुपये के लिए वोट मत बेचिए

अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में लोगों से कहा कि “यह आपका पैसा है; पैसे ले लीजिए. लेकिन अपना वोट 1100 रुपये या एक साड़ी के लिए मत बेचिए. आपका वोट अमूल्य है”. उन्होंने उनसे इन चीजों के बजाय लोकतंत्र को प्राथमिकता देने की अपील की है. अपने संदेश में केजरीवाल ने मतदाताओं को वोट का अधिकार पाने के लिए बाबा साहेब के संघर्ष की याद दिलाई. केजरीवाल ने कहा कि “अगर हमारे वोट खरीदे जा सके, तो हमारा लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. केवल अमीरों का शासन होगा. किसी को भी वोट दें, लेकिन पैसे बांटने वालों को नहीं.”

बीजेपी पर केजरीवाल ने बोला हमला

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुधारने और गैंगस्टरों को खत्म करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन करने की नसीहत दी है. केजरीवाल ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में कहा था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार किया है और गैंगस्टरों का सफाया कर दिया है. इसपर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो सीएम योगी की बात से सहमत है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. ऐसे में अगर सीएम योगी कह रहे हैं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार किया है, तो मैं उनसे कहूंगा कि वह शाह के साथ बैठें और उन्हें बताएं कि ऐसा कैसे किया जाता है और दिल्ली में क्या किया जाना चाहिए.

दिल्ली में AAP बीजेपी में कड़ी मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं. दिल्ली में बीते तीन विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करती आ रही है.चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. इधर बीजेपी 25 साल बाद सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग पांच फरवरी को हैं. नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

Maharashtra Blast: भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट में 8 की मौत, विस्फोट के कारण गिरी छत, दूर तक फैला मलबा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola