Arvind Kejriwal: गिरफ्तारी से पहले ही इंसुलिन लेना बंद कर चुके थे केजरीवाल, तिहाड़ जेल प्रशासन ने LG को सौंपी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को सीएम अरविंद केजरीवाल की डाइट से संबंधित रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में कहा है कि गिरफ्तारी से पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंसुलिन लेना छोड़ दिया था.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को सीएम अरविंद केजरीवाल की डाइट से संबंधित रिपोर्ट सौंप दी है. बता दें, दिल्ली के एलजी ने तिहाड़ जेल प्रशासन से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिपोर्ट मांगी थी. गौरतलब है कि केजरीवाल की सेहत को लेकर बीते दिनों आम आदमी पार्टी नेताओं की ओर से दिये गये बयानों को लेकर एलजी वीके सक्सेना ने गंभीर चिंता जाहिर की थी. आप नेताओं ने आरोप लगाया था कि जेल प्रशासन की ओर से सीएम केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिया जा रहा. इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट की मांग की थी.

गिरफ्तारी से पहले ही इंसुलिन लेना छोड़ चुके थे केजरीवाल- जेल प्रशासन

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को सौंपी रिपोर्ट में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि गिरफ्तारी से पहले ही सीएम अरविंद केजरीवाल इंसुलिन लेना छोड़ चुके थे. जेल प्रशासन ने यह भी कहा है कि केजरीवाल ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट मांगने के बाद भी नहीं दिखाई है. डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की रिपोर्ट में भी इंसुलिन का कोई जिक्र नहीं है. ऐसे में इंसुलिन की बात कहां से आती है.

AAP ने जेल प्रशासन पर लगाया था गंभीर आरोप

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि तिहाड़ जेल अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दे रहा है. जेल में उनकी जान लेने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में स्लो पॉइजन दिया जा रहा है. मीडिया से बात करते हुए भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार बढ़ रहा है इसके बाद भी उन्हें इंसुलिन की डोज नहीं दी जा रही है.

सिर्फ तीन बार आम भेजे गए- सिंघवी

वहीं, जेल में केजरीवाल के आम खाने के मामले में अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि उनके घर से 48 बार भोजन भेजा गया है, जिसमें से सिर्फ तीन बार आम भेजे गए हैं. सिंघवी ने की केजरीवाल को उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही शुगर के लिए इंसुलिन नहीं दिया गया है. यह उनकी किडनी के लिए खतरनाक है.

AAP के आरोप को तिहाड़ जेल प्रशासन ने नकारा

वहीं, आम आदमी पार्टी के आरोपों को तिहाड़ जेल प्रशासन ने नकार दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेल प्रशासन ने कहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल के लिए तीन टाइम का खाना उनके घर से आ रहा है. इसके अलावा दवाएं भी उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि केजरीवाल की नियमित मेडिकल जांच हो रही है. सुबह और शाम दो टाइम उनकी हेल्थ रिपोर्ट जेल प्रशासन जारी करता है. रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल को भी दिखाई जाती है. जेल प्रशासन ने कहा है कि केजरीवाल जेल में पूरी तरह से फिट हैं.

Also Read: Lok Sabha Election 2024:’मोदी को हटाना चाहते हैं भारत समेत दुनियाभर के ताकतवर लोग’ विपक्ष पर बरसे PM Modi

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola