'AAP झूठ की मशीन' योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज किराड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया.
Yogi Adityanath: दिल्ली के चुनावी रण में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है. दिल्ली के किराड़ी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बजरंग शुक्ल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कल आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई… एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं और मेरे मंत्री संगम में डुबकी लगा सकते हैं, तो मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?”
किराड़ी सीट क्यों है महत्वपूर्ण
बिहार के एक और चर्चित सीट में शामिल किराड़ी विधानसभा सीट पर बिहारी मतदाताओं का अच्छा खासा प्रभाव है. यही कारण रहा है कि पिछले चार चुनाव से बिहारी उम्मीदवार ही चुनाव जीतते आया है. साल 2008 में इस सीट से बीजेपी के अनिल झा ने चुनाव जीता था. अनिल झा मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं. वो लगातार 2008 और 2013 में इस सीट से विधायक रहे. इसके बाद साल 2015 में यहाँ आम आदमी पार्टी ने पहली बार जीत दर्ज की. ऋतुराज गोविंद को यहां जीत हासिल हुई. ऋतुराज भी बिहार के ही रहने वाले हैं. इस बार आम आदमी पार्टी ने ऋतुराज के जगह पर बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा के नाम पर मुहर लगाई है.
यह भी पढ़ें.. दिल्ली के मॉडल टाउन सीट पर कौन किसपर भारी? क्या है सियासी समीकरण
यह भी पढ़ें.. Delhi Assembly Election: दिल्ली की सबसे हॉट सीटें, इन दिग्गज नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




