ED Raid: सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी, भूपेश बघेल के करीबी के घर पहुंची टीम
Author अमिताभ कुमार
Updated:
विज्ञापन
ENFORCEMENT-DIRECTORATE
ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में छापेमारी की. जांच एजेंसी के अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी के घर मंगलवार सुबह-सुबह पहुंचे.
विज्ञापन
ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े कथित घोटाले के मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (PA) से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली. कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच की गई.
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, पीएमएलए के तहत चल रही जांच के दौरान राज्य में कुल सात ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक (PA) से जुड़े परिसर भी शामिल हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में की जा रही है. जांच के तहत जिन ठिकानों की तलाशी ली जा रही है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक के.के. चंद्राकर का परिसर भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन