LPG Price Hike: छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, यहां देखें लिस्ट, जानें कितने मिलेगा अब

Updated:
विज्ञापन

एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर (File Photo)

LPG Price Hike: सितंबर की शुरुआत ही महंगाई के झटके के साथ हुई है. तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.यहां जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी हो गई कीमत.

विज्ञापन

LPG Price Hike: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं. IOCL के मुताबिक, नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है. 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस बदलाव का असर छत्तीसगढ़ में भी नजर आए.

विज्ञापन

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने का असर छत्तीसगढ़ के होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर नजर आएगा. आइए एक नजर डालते हैं कि राजधानी रायपुर में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत कितनी हो गई है.


ये भी पढ़ें: LPG Price Hike : सितंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

S. NoProduct NameAmount (in Rs.)
110 KG XTRALITE LPG CYL- Filled723
25 Kg LPG Cylinder - Filled374.5
35 Kg LPG Cylinder - Filled374.5
414.2 Kg LPG Cylinder - Filled1013
514.2 Kg LPG Cylinder - Filled1013
65 kg ND CYLINDER REFILL NEW- FTL (POS)804
75 Kg XTRALITE LPG Cylinder FTL Tertiary Sale - Refill804
85 KG FTL (POS) ND CYLINDER1925
95 kg ND CYLINDERÂ FTL NEW(Point of Sale)1925
105 KG REFILL FTL (POS) ND FILLED CYL804
1119 Kg Indane XTraTeJ LPG Cylinder - Filled2998
1219 Kg LPG Cylinder - Filled2976
1319 Kg Indane XTraTeJ LPG Cylinder LOT - Filled2998
1419kg PACKED LPG CYLINDER (LOT)2976
1519 Kg LPG Cylinder LOT - Filled2976

पहली तारीख को होती है LPG की कीमतों की समीक्षा

भारत में LPG सिलेंडर की कीमत सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं. इनमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल हैं. सिलेंडर की कीमत तय करते समय कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम, डॉलर की कीमत और दूसरे खर्चों को ध्यान में रखती हैं. आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा की जाती है. इसके बाद बाजार की स्थिति के आधार पर सिलेंडर की नई कीमत तय की जाती है. यही वजह है कि हर महीने LPG के दाम में बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola