Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, 1 सितंबर को रेड अलर्ट, 2-3-4 को येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ का मौसम, फोटो ANI
Heavy Rain Alert : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव (लो प्रेशर) के क्षेत्र के चलते छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर आक्रामक रुख अपना चुका है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Heavy Rain Alert : मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव या बढ़ोतरी की संभावना नहीं जताई गई है. तापमान स्थिर रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को राहत महसूस होगी. पढ़ें 6 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान.
01-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें: 31 अगस्त, 1,2,3,4,5 सितंबर तक भारी बारिश, 5 दिनों तक इन राज्यों में आंधी-तूफान का भी अलर्ट
02-09-2026 का मौसम : इस दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. हालांकि, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी दी गई है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
03-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश जारी रहेगी. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने और गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका बनी रहेगी.
04-09-2026 का मौसम : प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ चुनिंदा (एक-दो) स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है.

05-09-2026 का मौसम : इस तारीख को छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इस दिन मौसम को लेकर किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
06-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा. मौसम सामान्य रहने के आसार हैं और इस दिन के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए