Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी
भारी बारिश का अलर्ट (File Photo)
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पढ़ें मौसम विभाग ने किस दिन के लिए जारी किया है रेड अलर्ट.
Heavy Rain Alert: आज से पूरे प्रदेश में बारिश के फैलाव और उसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है. अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की भी आशंका है. जानें 5 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल.
31-08-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर बहुत भारी से सीमांत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की गंभीर चेतावनी जारी की है. इन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: UP Weather: सितंबर में कैसा रहेगा मौसम? शुरुआती दिनों में जमकर बरसेंगे बादल, आगे बारिश घटने के संकेत
01-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.
02-09-2026 का मौसम : राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जताई गई है.
ये भी पढ़ें: 05-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है. इस दिन मौसम को लेकर किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, झारखंड में 3 सितंबर तक बारिश
03-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी दी गई है.
04-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
05-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है. इस दिन मौसम को लेकर किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए